हरिद्वार। जिले में एक दूल्हा बारात लेकर अपने दोस्तों के साथ जैसे ही विवाह स्थल के गेट के अंदर दाखिल हुआ। उसके दोस्तों ने रिबन काटने के दौरान दुल्हन पक्ष की लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी कर दी। जिसके बाद देखते ही देखते विवाह समारोह मैदाने जंग में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद शादी टूट गयी और बारात वापस लौट गयी। इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार में शादी के लिए बुक किया बैंक्वेट हॉल जंग का मैदान बन गया. बारातियों व दुल्हन पक्ष ने एक-दूसरे से हाथापाई व कुर्सियों से हमला किया। मुरादाबाद से आई बारात में पहले तो सब कुछ ठीक चल रहा था, रिबन काटने के दौरान दूल्हे के कुछ दोस्तों ने दुल्हन पक्ष की लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी कर दी। जिसका दुल्हन पक्ष ने विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और कुर्सियां तक चल गई। इस बवाल में कई लोग चोटिल हो गए।
बताया जा रहा है कि बारात मुरादाबाद से आई थी। यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। कुछ युवाओं ने पत्थर से भी हमला किया। घटना में 10 से ज्यादा लोगों के घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे, विवाद को देख वो भी वहां से चले गए। फिलहाल दोनों परिवारों में रिश्ता टूट गया है और बारात वापस मुरादाबाद लौट गई है। बहादराबाद पुलिस के अनुसार मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले सभी भाग गए थे।