पूजा अनुष्ठान करने गया युवक नदी में बहा ,तलाश जारी

रूदप्रयाग। अगस्तमुनि महाविद्यालय  के समीप  बनियाड़ी गांव निवासी युवक नीरज नेगी नदी के तेज बहाव में बह गए। जानकारी के अनुसार नीरज नेगी नदी किनारे पूजा-अनुष्ठान के लिए पहुंचे थे।

इसी दौरान वे स्नान करने के लिए नदी में उतरे, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर और प्रवाह अत्यधिक तेज था, जिसकी चपेट में आकर वे बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ  की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह नेगी ने बताया कि लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों से दूर रहें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *