गांधीवादी तरीके से आंदोलन चलाएगा उक्रांद

न्यूज़ सुनें

देहरादून। उक्रांद युवा प्रकोष्ठ ने नौकरियों में धांधली की सीबीआई जांच को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया है। दल ने अब गांधीवादी तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अंकिता हत्याकांड को लेकर रविवार को उत्तराखंड बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया।
उक्रांद कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर 19 दिन तक धरना दिया। इसके बाद क्रमिक अनशन शुरू किया। शनिवार को 34वें दिन आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया। युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि दल ने निरंतर रूप से सीबीआई जांच की मांग को लेकर गांधीवादी तरीके से आंदोलन को चलाएगा, लेकिन राज्य विरोधी सरकार का जनता के सरोकार से कोई वास्ता नहीं है, युवा अपने अधिकारों के लिए सड़को पर आंदोलनरत हैं। इस मौके पर रविवार को उत्तराखंड बंद को सफल बनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष बीडी रतूड़ी, त्रिवेंद्र पंवार, राजेंद्र सिंह बिष्ट, विजय बौडाई, दीपक रावत, सुलोचना इष्टवाल, उत्तम रावत, बचन सिंह रावत, उतरा बहुगुणा, देवेश्वर भट्ट, सुनील ध्यानी, सुरेश आर्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *