रूम हीटर से आग लगने से कर्मचारी की मौत

न्यूज़ सुनें

अल्मोड़ा में ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाया था रूम हीटर
अल्मोड़ा। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। यही आग उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कोसी स्थित विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान के कर्मचारी के लिए मौत की वजह बन गई।

यहां एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की हीटर की आग से जलकर मौत (ूवतामत कपमक कनम जव ीमंजमत पितम) हो गई। ठंड को देखते हुए कर्मचारी ने हीटर जलाया था। रात नींद के दौरान हीटर से बिस्तर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गोविंद राम पुत्र दौलत राम उम्र लगभग 52 वर्ष ग्राम देवली, लोधिया अल्मोड़ा विवेकानंद कृषि अनुसंधान केंद्र हवालबाग में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि रात में सोने के बाद कमरे में जले बिजली के हीटर से उसके बिस्तर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने बताया गोविंद राम सोने से पहले हीटर को बंद करना भूल गया था। रात्रि में बिस्तर में हीटर से आग लगने के कारण वह उसमें बुरी तरह झुलस गया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ठंड के दौरान आग सेंकने और अंगीठी रात भर जली छोड़ने से नैनीताल में भी हादसा हो चुका है। नैनीताल में दंपति ने रात में अंगीठी जलाई थी। महिला गर्भवती थी। सुबह दंपति बेहोश मिले थे। जब दोनों को अस्पताल ले जाया गया तो महिला के गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *