बहुगुणानगर के 5 परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

न्यूज़ सुनें

कर्णप्रयाग में भी भू धंसाव ने पकड़ा जोर
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर में भू धंसाव की जद में आए 5 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। दरअसल कर्णप्रयाग के तमाम इलाकों में पिछले साल जुलाई से सितंबर तक सीएमपी बैंड के बहुगुणा नगर में भूस्खलन एवं भू धंसाव के कारण कई आवासीय मकानों में दरारें आ गई हैं। तहसील प्रशासन ने मकानों पर दरार आए प्रभावितों को नोटिस देकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की कवायद शुरू  की है। इसके तहत 5 परिवारों को नगर पालिका के रैन बसेरे में शिफ्ट कर दिया गया है। अन्य प्रभावित परिवारों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने बताया कि प्रभावित परिवारों को अहेतुक राशि देने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।

शुक्रवार को तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गुरू दीप आर्य, अवर अभियंता हरीश मैठाणी आदि ने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। आपदा की जद में आए प्रभावित पंकज डिमरी, राकेश खंडूड़ी, धीरेंद्र डिमरी, गबर सिंह रावत, हरी राम, संतोष कुमार, बसंती देवी का सुरक्षित रू प से रैन बसेरे में विस्थापित किया गया है। अभी 3 परिवारों के बाहर रहने के चलते उनके शिफ्टिंग की जरू रत नहीं है। हालांकि कर्णप्रयाग के हालात  लगातार खराब होते जा रहे हैं।

इधर, प्रशासन द्वारा गठित समिति ने सुभाषनगर, कर्णप्रयाग-सिमली मोटर मार्ग के नीचे दरारों के आने से भवनों के क्षतिग्रस्त होने की बात की है। इसके चलते भूगर्भ वैज्ञानिकों से भवनों की सुरक्षा हेतु समुचित सुरक्षा देने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कई लोगों के भवनों को क्षति पहुंची है। जोशीमठ की तरह कर्णप्रयाग में भी भू धंसाव व भूस्खलन ने जोर पकड़ना शुरू  कर दिया है। इसके चलते प्रभावित क्षेत्र के लोगों की नींद उड़ने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *