प्राथमिक शिक्षा में 50 प्रशासनिक अधिकारियों को मिली पदोन्नति

न्यूज़ सुनें

देहरादून। प्राथमिक शिक्षा में कार्यरत 50 प्रशासनिक अधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है। इन्हें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर नियुक्ति के साथ ही नवीन तैनाती के आदेश भी जारी कर दिये गये हैं।
अपर निदेशक एसपी खाली के द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इन सभी अधिकारियों को विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर (वेतनमान 44900-142400 लेवल-07) से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (वेतनमान 47600-151100 लेवल-08) के पद पर प्रोन्नति दी गयी है। आदेश में कहा गया है कि तैनाती व्यवस्थानुसार काउंसिलिंग के माध्यम से की गयी है, साथ ही पदोन्नति नितान्त अस्थायी है, जो बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय निरस्त की जा सकती है। इस संबंध में यदि कोई न्यायालयी वाद विचाराधीन हो तो यह पदोन्नतियां मा न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी।

पदोन्नति का परित्याग करने वाले कार्मिकों पर उत्तराखण्ड राज्याधीन सेवाओं में पदोन्नति का परित्याग नियमावली 2020 के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। पदोन्नत कार्मिकों को 15 दिनों के भीतर अपने नवीन पदोन्नत स्थल में कार्यभार ग्रहण करना होगा। यदि संबंधित कार्मिक द्वारा निर्धारित अवधि के अन्तर्गत अपने पदोन्नत स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया जाता है तो पदोन्नति स्वत: निरस्त समझी जायेगी तथा आगामी 1 भर्ती वर्ष तक संबंधित कार्मिक की पदोन्नति पर विचार नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *