आने वाले बजट में महिला कल्याण के लिए विशेष व्यवस्था: धामी

न्यूज़ सुनें

सीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 महिलाओं किया सम्मानित

देहरादून। स्व. सुषमा स्वराज भारतीय मूल्यों व शालीनता की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सुषमा स्वराज सम्मान समारोह में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले बजट में महिला कल्याण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिस्पना पुल के निकट एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्ष्ट कार्य करने वाली 26 महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो विजन स्व. सुषमा स्वराज ने महिलाओं के लिए देखा था जिसे केंद्र व राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना समेत अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार ने अनेक योजनाएं संचालित करने के साथ ही उत्तराखंड में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 आरक्षण का प्रावान किया है, ताकि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में महिलाओं को बराबरी के अवसर प्राप्त हो सके। प्रदेश में सरकार विल्कल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार किसी भी सूरत में नकल माफिया को शिक्षा पर डाका डालने नहीं देगी। अब योग्यता व क्षमता पर ही लोग नौकरियों में चुने जाएंगे। नकल के मामले में सरकार अभी तक 60 से अधिक लोगों को जेल भेज चुकी है। नकल माफिया जैसे कैंसर को मिटाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि कुछ परीक्षाओं को अटकाने के लिए सीबीआई जांच की मांग उठाकर छात्रों को उकसा रहे है, लेकिन सरकार के पारदर्शी सिस्टम से छात्रों का विास लौटा है। उन्होंने मातृशक्ति से फैलाए जा रहे झूठ का मुंह तोड़ जवाब देने का आह्वान किया। टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह ने सुषमा स्वराज से जुड़े सस्मरणों को साझा किया।

समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, कैंट विधायक सविता कपूर, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री डा.दीप्ति रावत, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

इन्हें मिला स्व. सुषमा स्वराज पुरस्कार
सुशीला बलूनी (राज्य आंदोलनकारी), लोक गायिका बसंती बिष्ट, रेशमा बिष्ट, संगीता ढौंडियाल, सर्व मानवाधिकार समाज सुरक्षा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबली चौहान, डा.सुमिता प्रभाकर, दिव्या रावत, वंदना श्रीवास्तव, स्नेहा राणा, संगीता देवी, भारती पांडे, उमा कोठारी, शशि गंगवार, आराधना डंगवाल, मीना यादव, मंगलेश जैन, आशा नेगी, वंदना रावत, श्रुति कौशिक, संगीता नवानी, प्रतिभा थपलियाल, कांति बमरारा, दिव्या बर्थवाल, डा.दीपिका उनियाल, स्वाति उनियाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *