आने वाले दस वर्ष उत्तराखंड की उन्नति के होंगे: धामी

न्यूज़ सुनें
शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार विद्यालय में निर्मित भाऊ राव देवरस सभागार का किया लोकार्पण
विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाना मेरी प्राथमिकता: कोश्यारी
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाले दस वर्ष उत्तराखंड की उन्नति के होंगे। जिसके लिए प्रदेश में नई शिक्षा और नई खेल नीति को बहुत प्रभावी तौर पर लागू किया गया है। मुख्यमंत्री सोमवार को जनपद के मुवानी क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने विकास कायरे के लिए कुछ घोषणाएं भी कीं।इससे पूर्व अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम पर पिथौरागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विकासखंड कनालीछीना के मुवानी में स्थित शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार विद्यालय में निर्मित भाऊ राव देवरस सभागार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी व भूतपूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी का बीजेपी कार्यकर्ताओं और विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकों, विद्यार्थियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम अपने संसाधनों को एकत्रित कर लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। कहा कि हमारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पहाड़ी उत्पादों को पैदा कर उनको बढ़ावा दिया जा रहा है। ये उत्पाद वर्तमान में एमएनसी के उत्पादों को टक्कर दे रहे हैं जोकि उत्तराखंड के हित में है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान शेर सिंह कार्की विद्यालय का 50 लाख रुपए की धनराशि से विस्तार किए जाने, रामगंगा में मोटर पुल निर्माण और मुवानी महाविद्यालय की रोड का डामरीकरण किए जाने की घोषणा की।

भूतपूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने मुवानी आगमन पर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत करते हुए स्वर्गीय शेर सिंह कार्की द्वारा समाज के लिए किए कार्यों को याद किया गया। कहा कि विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाना उनकी प्राथमिकता में है। इसके लिए मुंबई वासियों द्वारा भी धनराशि देकर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा, विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक लोकेर सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *