बागेसोर के विकास के लिए पार्वती की जीत आवश्यक : सीएम

न्यूज़ सुनें

बागेसर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बागेर का उपचुनाव दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि बागनाथ नगरी की विधानसभा पार्वती को सौंपी जाएगी। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। कहा कि पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। इससे पूर्व उन्होंने गरुड़ में सुबह के समय आसपास के गांवों में जाकर जनसंपर्क किया।

काफलीगैर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसखंड के तहत अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है। यह चुनाव बागेर के विकास का चुनाव है। कांग्रेस को वोट देना जहर पीने के बराबर है। कहा कि भाजपा ने जनहित के काम किए हैं। हम बंदरों को भगाने के लिए काम कर रहे हैं। क्षेत्र के रुके हुए कामों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही जनता के हितों को दर किनार किया। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि स्व. दास ने क्षेत्र में विकास कायरे से अपनी पहचान बताई। लोग पांच सितंबर को उनके विकास कायरे पर मुहर लगाएंगे। भाजपा 28 हजार से अधिक मतों से उप चुनाव जीतेगी।

उन्होंने क्षेत्र की कई विकास योजनाओं का जिक्र किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह चुनाव दुख की घड़ी में लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंपावत के उप चुनाव की तरह इस चुनाव को भी भारी मत देकर ऐतिहासिक चुनाव बनाने की अपील की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चंदन की पार्वती की जीत प्रचंड जीत होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। विकास के लिए यह चुनाव महवपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि गांव-गांव शराब बांटकर विपक्ष चुनाव नहीं जीत सकता है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुबह के समय बैजनाथ, भकुनखोला, टीट बाजार आदि गांवों में पहुंचे तथा वहां के लोगों से मुलाकात की व भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान चुनाव संयोजक शिव सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जनार्दन लोहुमी, मंगल राणा, अखिल कुमार व दीपक खुल्वे आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *