आज से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा

न्यूज़ सुनें
चमोली। माणा से गौचर तक शुरू  होने जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार से शुरू  होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवार को बदरीनाथ-माणा से गौचर तक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उत्तराखंड में प्रथम चरण की यात्रा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा तथा प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में संचालित हो रही है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर उन्होने कहा कि यात्रा को भव्य रू प दिया जा रहा है। जोशीमठ से लेकर गोपेर और फिर गोपेर से गौचर तक निकलने वाली यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह बना हुआ है। पहले दिन 7 नवंबर को माणा से चली यात्रा गोपेर पहुंचेगी। 8 नवंबर को गोपेर से यात्रा गौचर को जाएगी। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी से यात्रा की सफलता का संकल्प लिया।बैठक में गोपेर नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, प्रदेश सचिव युद्धवीर बत्र्वाल, ओमप्रकाश नेगी, प्रदेश महामंत्री सेवादल सुरेश डिमरी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रैजा चौधरी, महिला जिला कार्यकारी अध्यक्ष ऊ षा रावत, जिला उपाध्यक्ष दीवान सिह बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र फस्र्वाण, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, राजेंद्र सिंह रावत, विक्रम नेगी, जिला सचिव संदीप झिंक्वाण, बरिष्ठ कांग्रेसी मनीष नेगी, नरेंद्र भारती, बीरेंद्र बत्र्वाल, मनमोहन ओली, दर्शन झिंक्वाण, दर्शन लाल, महावीर रौतेला, प्रदीप नेगी, श्याम लाल व भक्ति लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *