ऑलवेदर रोड़ से चारधाम यात्रा बनी बरदान:सीएम

न्यूज़ सुनें

उत्तराखंड के मूल स्वरुप से नहीं होगी छेड़छाड़
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में चारधाम यात्रा के जरिए स्थानीय लोगों के रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है। ऑलवेदर रोड़ के बेहतर बनने से यात्रा में लगातार बढोतरी हो रही है। अब कर्णप्रयाग रेललाइन से चारधाम यात्रा को पंख लगेंगे। इससे लोगों की आजीविका और सुदृढ़ हो जाएगी। उन्होने कहा कि उत्तराखंड के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ होने नहीं दी जाएगी।

मंडल घाटी के बैरागना में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी के पक्ष में चुनावी जन सभाओं को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मतदान की अपील की। बैरागना की जनसभा में उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उत्तराखंड राज्य ने चंद सालों में ही कई एतिहासिक कार्य किए हैं।

समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। राज्य में नकल विरोधी कानून बनाकर प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी बनाया गया है। सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। कहा कि मुख्य सेवक के रुप में उत्तराखंड के मूल स्वरुप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि बेहतर यात्रा प्रबंधन से 50 दिनों के भीतर 34 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं। चारधामों के आसपास पर्यटन क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा। कहा कि कांग्रेस परिवारवाद और भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है। कांग्रेस का टारगेट जीत दर्ज कर राज्य को लूटना है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व काबिना मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, बीडीसी मेंबर राजेंद्र सिंह बिष्ट, बीकेटीसी मेंबर बीरेंद्र असवाल, भाजपा जिला प्रभारी कुंदन परिहार, जिपंस विक्रम बत्र्वाल, दशोली मंडल अध्यक्ष बल्लभ थपलियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, पूर्व प्रदेश मंत्री बलबीर घुनियाल, सुनील बिष्ट, राकेश लाल, दुर्गा प्रसाद सेमवाल, बीरेंद्र नेगी, यशवंत लाल, प्रमोद सिंह समेत तमाम लोगों ने स्वागत सत्कार में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *