अनुशासनहीन लोगों को नहीं मिलेगा पद

भाजपा संगठन पर्व की प्रदेश कार्यशाला में एक सुर में 2027 सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा
देहरादून। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजकुमार चाहर, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा संगठन पर्व की प्रदेश कार्यशाला में एक सुर में 2027 विधानसभा समेत सभी चुनावों में जीत की दृष्टि से मजबूत संगठन तैयार करने का निर्णय लिया गया। यह भी स्पष्ट किया गया कि अनुशासनहीन , पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्ति को किसी भी कीमत पर पार्टी में नहीं लिया जाएगा ना ही पार्टी में कोई पद दिया जाएगा।

रेसकोर्स स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में यह कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गई। कार्यशाला के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संगठन पर्व के इस महत्वपूर्ण चरण में मंडल और जिला अध्यक्षों का चयन होना है। उनके आधार पर तैयार होने वाले मजबूत संगठन के नेतृत्व में ही हम 2027 का विधानसभा समेत सभी चुनावों को जीतना है। हमे आने वाली सभी राजनैतिक चुनौतियों के लिए नई टीम बनानी है। उन्होंने कहा, मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश, डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने दिल्ली चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि में जब भी वहां भाषण देता था तो शुरुआत में राज्य के विकास कार्य एवं उपलब्धियों को सामने रखता था। उस समय मेरा एक ही सवाल जनता से रहता था कि ऐसा क्यों हो पा रहा है तो लोगों का एक सुर में जवाब होता था डबल इंजन सरकार। यही वजह है कि लगातार राज्य दर राज्य डबल इंजन की सरकार को जनता द्वारा प्राथमिकता मिल रही है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं के अतिरिक्त राष्ट्रीय सह चुनाव प्रभारी, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खेलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, मुकेश कोली, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पुष्कर काला, विनोद सुयाल, दीप्ति रावत, देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, मोचोर्ं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री, विधानसभा पर्यवेक्षक, सह पर्यवेक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *