कोटद्वार। शनिवार को बीरोंखाल में एक कार उपर की सडक से अनियंत्रित होकर नीचे की सडक पर जा गिरी। इस वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गयी।
वहीं छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को पीएम के लिए भेजा है। घायलों का उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से रसिया महादेव के ग्राम नऊ में शादी समारोह में शामिल होने जयपुर से आ रही कार गांव पहुंचने से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी।
आवाज सुनकर रसिया महादेव बाजार के लोग दुर्घटना स्थल की ओर भागे व घायलों को कार से बाहर निकाला। लेकिन आठ वर्षीय बालक अभि पुत्र आशीष गुसांईं की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों अशीष गुसांई(36), मीनाक्षी देवी(34) पत्नी आशीष गुसांई, अंशिका(20) पुत्री दान सिंहख्, ,रूची देवी(32) पत्नी संदीप पटवाल ,रूही(12) पुत्री संदीप पटवाल को उनके परिजन इलाज के लिए रामनगर ले गए। एक अन्य घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।