पूर्व पीएम वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम व ‘अटल-मोदी सुशासन यात्रा’ में हिस्सा लिया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मर्यादाओं एवं मानवीय मूल्यों का जीवंत प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री ने रविवार को आंध्रप्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘अटल-मोदी सुशासन यात्रा’ में हिस्सा लिया व जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल के नेतृत्व में भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुभरुज परियोजना, ग्राम सड़क योजना और दूरसंचार क्रांति जैसी अनेक उपलब्धियाँ हासिलकीं। देश में गठबंधन सरकार का सफल कार्यकाल पूरा कर उन्होंने यह साबित किया कि जबउद्देश्य राष्ट्र की प्रगति हो, तो सभी दल एकजुट होकर कार्य करसकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल की प्रेरणा से आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की दिशा में निरंतर नई ऊँचाइयोंको प्राप्त कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा किप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण के अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विनाथ कारिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक तथा बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम केपुनर्निर्माण इसके उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, ट्रिपल तलाक उन्मूलन, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और वक्फ संशोधन जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को सशक्त आधार मिला है। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर आंध्रप्रदेश में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि पोलावरम परियोजना, औद्योगिक शहरों, नाइट विजन फैक्ट्री, सेमीकंडक्टर इकाई आदि के माध्यम से राज्य विकास के नएआयाम स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल कीप्रेरणा से ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हुआ और आज प्रधानमंत्री केमार्गदर्शन में उत्तराखंड शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप, रोजगार और सुशासन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन चुका है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करना, धमार्ंतरण विरोधी कानून तथा लैंड जिहाद के विरुद्ध कड़े कदम इसी दिशा में उठाए गए हैं।
