वन दरोगाओं को दीपावली से पहले मिलेगा नौकरी का तोहफा : सुबोध

न्यूज़ सुनें

देहरादून। वन दरोगा के 316 पदों पर शीघ्र नियुक्ति का आासन वन मंत्री सुबोध उनियाल ने दिया है। उन्होंने आज चयनित वन दरोगाओं के एक प्रतिनिधिमंडल को यह भरोसा दिया।

भाजपा नेता रवीन्द्र जुगरान की अगुवाई में वन दरोगाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से भेंट की। रवीन्द्र जुगरान ने अवगत कराया कि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिनिधी मण्डल को धैर्यपूर्वक सुनने के बाद आस्त किया कि उनका पूरा प्रयास होगा कि दीपावली से पहले ही चयनित वन दरोगाओं को नियुक्ति दे दी जाय।

विदित हो कि चार वर्ष पूर्व वन दरोगा भर्ती का विज्ञापन आया था। यह परीक्षा पेपर लीक आदि के चलते दोबारा करानी पड़ी थी। लगभग डेढ़ माह पूर्व उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा का परीक्षा परिणाम जारी किया था। यद्यपि वन आरक्षी संघ द्वारा पदोन्नति के मसले को लेकर इस पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय में रिट दायर की है और मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इस सबके बावजूद वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिनिधि मण्डल को आस्त किया कि उनकी कोशिश होगी कि दीपावली से पूर्व सभी चयनित वन दरोगाओं को नियुक्ति दे दी जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *