चारधाम यात्रा सुरक्षित हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है: कप्रवाण
श्रीनगर। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के नव नियुक्त उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण का पहली बार श्रीनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीकेटीसी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि बद्री-केदार की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की आर्थिकी से लेकर देवभूमि की पहचान है।
गुरूवार को नगर के अदिती स्मृति न्यास में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि पौड़ी जिला प्रभारी विजय कप्रवाण को मंदिर समिति में उपाध्यक्ष बनाए जाना सौभाग्य की बात है।
कहा कि उन्होंने संगठन को एकजुट करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह नियुक्ति पूरे पौड़ी जनपद के लिए गर्व का विषय है। नवनियुक्त उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि जिला प्रभारी रहते हुए उन्हें कार्यकर्ताओं का निरंतर सहयोग और समर्थन मिला है।
कहा कि संगठन एवं सरकार ने जो विास जताया है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाएंगे। कहा कि हमारी यही प्रार्थना है कि बद्रीनाथ-केदारनाथ की यात्रा सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगलमय और सुरक्षित रहे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित आदि मौजूद थे।