भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को बस किराए में 50 फीसद की छूट

न्यूज़ सुनें
राज्य में मुख्यमंत्री प्रतियोगी परीक्षार्थी परिवहन योजना शुरू की जाएगी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगाई सोलह घोषणाओं की झड़ी
देहरादून। प्रदेश में भर्ती परीक्षाएं देने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में भर्ती यानी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब बस का किराया केवल आधा ही देना होगा।
बृहस्पतिवार को पुष्कर सरकार का एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणाओं का अंबार लगा दिया। उन्होंने 16 महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में मुख्यमंत्री प्रतियोगी परीक्षार्थी परिवहन योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को आने-जाने के लिए परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।कक्षा 06 से ही कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की शिक्षा को लागू किया जायेगा। राज्य के सभी 13 जनपदों में लैब अन व्हील्स ‘‘चलती-फिरती प्रयोगशाला स्थापित की जायेगी। उत्तराखण्ड राज्य साइंस टेकोलजी और इन्फोम्रेशन टेकोलजी करिडोर के रूप में विकसित किया जायेगा। साथ ही राज्य सरकार इस क्षेत्र में शीघ्र ही ‘‘साइंस और टेकोलजी इनोवेशन पञ्लिसी’’ लायेगी। हल्द्वानी गौलापार में स्थापित अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम को उच्चीत कर अन्तरराष्ट्रीय मानकों का खेल विविद्यालय स्थापित किया जायेगा। राज्य में काश्तकारों को सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री औद्यानिकीकरण योजना प्रारम्भ की जायेगी। राज्य में पशुपालकों को सहयोग देने के मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन प्रारम्भ किया जाएगा। राज्य में मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार योजना प्रारम्भ की जायेगी। जिसमेांतक पास छात्र एवं छात्राओं को आवश्यक रूप से दक्ष बनाया जायेगा।

राज्य के ऐसे गाँव जिनकी आबादी 250 से अधिक है, उनको मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रारम्भ की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उपलब्धता एवं उपयुक्तता के आधार पर 01-01 अमृत सरोवर ध् झील को पर्यटक स्थल एवं वाटर स्पोर्टस के केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला सेवायोजन एवं कौशल विकास कार्यालय को स्वरोजगार केन्द्र के नोडल कार्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।

श्रमिकों के बच्चों को भी उचित स्कूली शिक्षा मिल सके इस हेतु राज्य सरकार मोबाईल स्कूल (चलते-फिरते स्कूल) प्रारम्भ किये जायेंगे। राज्य सरकार द्वारा दिवालीखाल से गैरसैंण तक के सड़क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जायेगा। लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु होने पर उनकी पेंशन विधवा पत्नी को दी जाएगी। उत्तराखण्ड के लोकपवोर्ं उत्तरायणी, फूलदैई, हरेला, ईगास, बूढ़ीदिवाली आदि लोकपवोर्ं को व्यापक पहचान दिलाए जाने एवं पूर्ण श्रद्धा एवं हष्राल्लास के साथ मनाए जाने के लिए समेकित नीति बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *