सीमा पर तैनात जवानों पर हर भारतीय को गर्व: राज्यपाल

न्यूज़ सुनें

उत्तरकाशी।  उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटार्यड) सोमवार को हषिर्ल पहुंचे। अपने तय कार्यक्रमानुसार राज्यपाल ने हषिर्ल में दीपावली से पूर्व सेना एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सैनिक अपना कार्य और दायित्वों का अच्छे से निर्वहन कर रहें, जिस पर हर भारतीय को गर्व है।
उन्होंने कहा कि देश सेवा सर्वोच्च सेवा है, हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमें उत्तराखंड देवभूमि व संतों की भूमि में सेवा करने का अवसर मिला है। इस दौरान राज्यपाल ने सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को रोशनी के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने गलवान घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों की अनेक वीरगाथा रही है,जो हमारे लिए आदर्श है। उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए हषिर्ल व नेलांग घाटी के बारे में अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल ने कहा कि सेवाकाल के दौरान उन्होंने हषिर्ल व नेलांग को बहुत करीब से देखा है।
इस दौरान डीएम अभिषेक रुहेला, एसपी अपर्ण यदुवंशी, डीएफओ पुनीत तोमर,एसडीएम चतर सिंह चौहान, सीएमओ डॉ विनोद कुकरेती, सीएचओ डॉ रजनीश सिंह सहित सेना के जवान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *