मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के ‘मन की बात’

न्यूज़ सुनें
21 जून को योग दिवस मनाने का संदेश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 59 में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात को साझा करने के साथ ही देश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के कायरें  की चर्चा भी करते हैं।रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शक्ति केन्द्र पटेल नगर के बूथ संख्या 59 में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैंट विधायक सविता कपूर, भाजपा महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के साथ तमाम कार्यकर्ताओं के बीच मन की बात को सुना। मन की बात में प्रधानमंत्री ने 21 जून को योग दिवस मनाने का संदेश दिया। कहा कि एक वि एक परिवार के कल्याण के लिए योग सबसे उत्तम मायध्म है।

प्रधानमंत्री ने 25 जून देश पर लगे आपातकाल को भारत के इतिहास का सबसे काला दौर बताया। आपात काल में लोकतंत्र के समर्थकों पर अत्याचार हुआ और उनको कठिन से कठिन यातनाएं दी गई, जबकि भारत लोकतंत्र की जननी है। आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या हुई। कार्यक्र में मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, मंडल प्रभारी  बबीता सहोत्रा, महानगर मंत्री गोविंद मोहन, महानगर सोशल मीडिया संयोजक आशीष शर्मा, आईटी संयोजक विपिन खंडूरी ,सह संयोजक सूरज चंद जी, किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष प्रदीप दुग्गल, अतुल कपूर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बबलू बंसल, सुमन सिंह, मनोज शर्मा, नीलू साहनी, राजेश चौधरी, चंद्र सागर उनियाल, गौरव तोमर, भास्कर, हरीश आनंद, कृष्ण कुमार, राजेश बडोनी समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं अम्बेडकर नगर मंडल की शक्ति केंद्र के उपाध्यक्ष राकेश गोयल के आवास पर मन की बात का 102 संस्करण सुना गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात के माध्यम से अच्छी बातों का उल्लेख बहुत सुंदर ढंग से करते हैं। इस दौरान घर घर मोदी अभियान के तहत राकेश गोयल के परिवार को प्रधानमंत्री मोदी के चित्र का बना स्मृति चिह्न भेंट कर सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर राजीव बंसल, सुनिल गर्ग समेत अनेक लोग  मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *