लोकतंत्र के महापर्व में सब करें भागीदारी: मुख्यमंत्री

न्यूज़ सुनें

आरसीई कॉलेज में नव मतदाता सम्मेलन में जुटी भीड़
रुड़की। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा गुरुवार को आरसीई कॉलेज में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मेलन का शुभारंभ कर युवा मतदाताओं में जोश भरा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवा हमारे देश का भविष्य हैं। उन्होंने युवाओं से सही दिशा में सही उद्देश्य के लिए शत प्रतिशत मतदान की बात कही। कहा कि भाजपा की कल्याणकारी नीतियों द्वारा युवाओं का भविष्य सुरक्षित है। देश और प्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है। नित नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं, जिससे रोजगार बढ़ रहा है।

विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में नए मतदाता जुड़ रहे हैं सभी ने मतदाता समझदार हैं। उन्हें पता है कि उनका भविष्य भाजपा में सुरक्षित है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है। भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुनेश सैनी ने कहा कि भाजपा के अतिरिक्त ना कोई पार्टी ना कोई नेता युवाओं का सच्चा हितेषी है। यह भाजपा ही है जो देश के सभी युवाओं को उनके सही सम्मान जनक स्थिति तक पहुंचाने का योग्य है। कार्यक्रम संयोजक ने कहा कि भाजपा परिवार में सर्वाधिक युवाओं का योगदान रहा है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि जितनी कल्याणकारी योजनाएं युवाओं के लिए भाजपा ने चलाई हैं वह कभी किसी पार्टी ने नहीं चलाई। मोर्चा के प्रदेश संयोजक शशांक रावत ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना हो या अपना स्वयं का स्टार्टअप उद्योग प्रारंभ करना हो हर क्षेत्र में भाजपा ने युवाओं का साथ देने का काम किया है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण संधू, मोहित राष्ट्रवादी, नीतू सिंह और गोविन्द ने किया।

कार्यक्रम में रुड़की जिला प्रभारी आदित्य चौहान, आदेश सैनी, पवन तोमर, सुशील त्यागी,जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप पाल, सावित्री मंगला, जिला मंत्री, चतरसेन, प्रमोद चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, नितिन गोयल, सुशील रावत, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज सैनी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सतविंदर प्रधान, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज पाल, अफजल अली, मंडल अध्यक्ष पंकज पाल, संजीव तोमर, विभोर सेठी, उदय त्यागी, आलोक गौतम, अंकित मुंडलाना, प्रतिभा, कुशाग्र गर्ग, सचिन, आदित्य शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *