कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा रुद्रप्रयाग पहुंची

न्यूज़ सुनें

रुद्रप्रयाग।  हरिद्वार से केदारनाथ धाम के लिए चल रही कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा गया। नगर में पैदल चलते हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद सहित कई नारे लगाए गए।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा रुद्रप्रयाग पहुंची। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधायक गणोश गोदियाल, डॉ हरक सिंह रावत, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, रणजीत सिंह, पूर्व विधायक मनोज रावत शामिल है।

मंगलवार को यात्रा ने गुलाबराय से मुख्य बाजार होते हुए केदारघाटी को प्रस्थान किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता केदारनाथ की जय, ऊं नम: शिवाय के जयघोष करते दिखे। साथ ही यात्रा में नाथ शम्भू भोले भजन की धुनें गुंजायमान हो रही थी। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि यह यात्रा केदारनाथ की प्रतिष्ठा रक्षा को लेकर निकाली जा रही है। जिस तरह भाजपा द्वारा भगवान केदारनाथ धाम को दिल्ली में स्थापित करने के कुत्सित प्रयास किए जा रहे हैं उसके प्रति हर व्यक्ति को जागरूक करने की यात्रा है। कहा कि यात्रा का केदारनाथ में समापन होगा।

यात्रा में अनेक स्थानों पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, वीरेंद्र बुटोला, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट, प्रशांत डोभाल, दीपक भंडारी, कुलदीप कंडारी, ईर सिंह बिष्ट, शशि सेमवाल, बंटी जगवाण, लक्ष्मण सिंह रावत, रीता पुष्पवाण, विनोद चन्द्र, कुंवर लाल आर्य, गोपी रौथाण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *