बैजनाथ अस्पताल के उच्चीकरण की घोषणा
जेहाद के खिलाफ कार्य करने पर कांग्रेस को होती है आपत्ति
बागेश्वर। देवभूमि में जेहादियों के सपनों को सरकार पनपने नहीं देगी। जेहाद के खिलाफ सरकार कार्य करती है तो कांग्रेस को इससे परेशानी होती है। कपकोट के केदारेर बगड़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात कही। उन्होंने इस दौरान 108 करोड़ की 42 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि एक जुलाई 26 से राज्य में सरकारी पाठयक्रम न पढ़ाने वाले मदरसे बंद हो जाएंगे तथा अब तक 250 मदरसा बंद हो चुके हैं।
मुाुख्यमंत्री पुष्कर धामी रविवार को कपकोट के केदारेर बगड़ पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राम राज्य स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अपने वोट बैंक के चलते घुसपैठियों को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करवाकर बसाया तथा उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लिए। जिसके खिलाफ उनकी सरकार ने अभियान चलाया है तथा सरकारी भूमि में लाल-हरी चादर चढ़ाकर अवैध धार्मिक स्थल बना लिए हैं। जिसको भाजपा सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लव जेहाद, थूक जेहाद के खिलाफ अभियान चलाया तथा यूसीसी लागू की तो कांग्रेस को परेशानी होने लगी है परंतु वे देवभूमि में जेहादियों को पनपने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सभी नागरिको को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। रोजगार के क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में विकास किया जा रहा है।
शीतकालीन धार्मिक यात्रा भी प्रारंभ की जा रही है। प्राचीन मंदिरों का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन समेत आयुव्रेदिक चिकित्सा, पारंपरिक ताम्र उद्योग, संस्कृति- परम्परा, रोजगार समेत ताम्र शिल्प, कीवी उत्पाद को बढ़ावा देने पर कार्य किया जा रहा है। पलायन वापस हो रहा है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट कुंदन सिंह परिहार, विधायक सुरेश गड़िया व पार्वती दास, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट व भूपेश उपाध्याय, महामंत्री संजय परिहार,गिरीश परिहार, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्या व बसंती देव, लक्ष्मण देव, गोविंद दानू, विक्रम शाही आदि उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न समूहों को चेक वितरित किए।
