फंदे से लटका मिला सिंचाई विभाग कर्मचारी का शव

परिजनों में कोहराम, दो दिन से चल रहा था लापता
रुड़की। दो दिन से लापता सिंचाई विभाग कर्मचारी का शव कार्यालय में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर कर्मचारी की मौत से परिजनों और साथियों में कोहराम मचा है। दोपहर में पोस्टमार्टम के दौरान सिविल अस्पताल में परिजनों, रिश्तेदारों, साथी कर्मचारियों की भीड़ बनी रही।

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय अजरुन पुत्र मदन पाल सिंचाई परिकल्प संस्थान, रुड़की में कार्यरत चल रहा था। बुधवार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक उसकी कार्यालय में ड्यूटी थी, लेकिन अगले दिन वह घर नहीं पहुंच सका। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। होली के कारण कार्यालय में भी दो दिन की छुट्टी होने के कारण परिजन इधर-उधर उसकी तलाश करते रहे।

सुबह कार्यालय खुला तो कर्मचारी का कार्यालय में सीढियों से लटका मिला। एक कर्मचारी ने इसकी सूचना कार्यालय के उच्चाधिकारियों और परिजनों को दी। कर्मचारी के शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बदहवाश परिजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस भी मौके पहुंच गई।

पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाते हुए पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक दो बच्चों का पिता बताया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के परिजनों और कुछ कार्यालय कर्मचारियों की माने तो कार्यालय के आसपास जुएं और शराब पीने का खेल जोरो पर चलता है। संस्थान के कुछ कर्मचारी भी जुए और शराब की लत में फंसे हुए है।

परिजनों के अनुसार अजरुन भी इसी कारण कज्रे में दबा हुआ था। शायद हादसे की यह वजह हो सकती है। उधर सिंचाई विभाग कार्यालय के सीसीटीवी लंबे समय से काम नहीं कर रहे है। संस्थान में सीसीटीवी का चालू न होना बड़ी लापरवाही है। अवर अभियंता मुकेश कुमार के अनुसार उनके द्वारा मामले की जानकारी लिखित में अधिकारियों को दी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *