गंगोत्री हाईवे पर डंपर ने युवती को रौंदा, मौत

न्यूज़ सुनें

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुंडा बाजार में बीती रात डंपर वाहन ने एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। निजी वाहन से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसने रात में ही दम तोड़ दिया। वाहन चालक घटनास्थल पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। उसके खिलाफ परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजी.त कर लिया है।

जिला आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, गत गुरुवार रात करीब साढ़े सात बजे के वक्त सुजाता पुत्री रघुवीर सिंह (22) निवासी सैणी डुंडा अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक डंपर वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एसएचओ कोतवाली दिनेश कुमार ने बताया कि वाहन चालक फरार है। परिजनों की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *