पौड़ी। प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद के निधन की सूचना मिलते ही समूचे पौड़ी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मूलत: पौड़ी के रहने वाले घनानंद ने अपने जीवनकाल का लंबा हिस्सा पौड़ी में ही व्यतीत किया था।
गढ़वाली फिल्मों व विभिन्न मंचों पर अपनी हास्य अंदाज से अमिट छाप छोड़ चुके घनानंद के निधन का समाचार सुन पौड़ी में शोक की लहर है। घनानंद मूलत: पौड़ी के ल्वाली क्षेत्र के रहने वाले थे। वन विभाग में सेवारत रहने के दौरान वे पौड़ी के नागदेव क्षेत्र में निवास करते थे। सेवानिवृत्ति के पश्चात वे देहरादून जा बसे।
उन्होंने अनेक गढ़वाली फिल्मों में हास्य कलाकार का किरदार निभाया। सुप्रसिद्ध लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी के साथ भी उन्होंने विभिन्न मंचों पर अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को काफी गुदगुदाया। आम जीवन में भी वे काफी हंसमुख व हास्य से भरपूर रहे। घनानंद के निधन पर पौड़ी शहर के संस्कृति कर्मियों के साथ ही विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपना दुख प्रकट किया है।
उनके निधन पर विधायक राजकुमार पोरी, लोकगायक अनिल बिष्ट, संगीतकार गणोश वीरान, त्रिभुवन उनियाल, गौरीशंकर थपलियाल, गणोश खुगशाल गणी आदि ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।