श्रीनगर। भाजपा मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ जमअकर होली खेली। इस अवसर पर गएवाल सांसद अनिल बलूनी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला समय गढवाल क्षेत्र व उत्तरखण्ड के लिए काफी अच्छा होने वाला है। कहा कि प्रदेश का विकास करना सरकार का पहला लक्ष्य है।
कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि पौठाणी क्षेत्र के युवाओं ने पारम्परिक होली को जीवित रखा है। कहा कि आज युवा अपनी संसकृति से जुउता जा रहा है जो कि काफी अच्छी बात है। कहा कि गढवाल सांसद अनिल बलूनी भी पहाड की संस्कृति को आगे बढाने का कार्य करते आ रहे है। भाजपा मंडल द्वारा अदिति वेडिंग प्वांइट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
समारोह में त्रिपालीसैंण से आये होल्यारों के गीतों ने होली मिलन समारोह का समा बांध दिया। समारोह में फूलों की होली विशेष आकषर्ण का केंद्र रही। कार्यक्रम में नौणी गांव त्रिपालीसैंण से आये होल्यारों की टीम ने होली के गीत गाये।
होल्यारों द्वारा गाये गए पारंपरिक होली गीतों पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत संग भाजपा पदाधिकारियों ने भी होली का आनंद उठाया। दूसरी ओर ऋषिकेश से आये कलाकारों ने राधा.ष्ण के गीतों पर फूलों की होली खेली।
होली मिलन समारोह में उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अणथ्वाल, जिलाध्यक्ष पौड़ी कमल किशोर रावत, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, सुषमा रावत, गिरीश पैन्यूली, जीतेंद्र धीरवाण, वासुदेव कंडारी, गणोश भट्ट, विपिन मैठाणी, दिनेष असवाल आदि सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।