गोवर्धन पर्व  पर हुई गायों की पूजा, भगवान कृष्ण को लगाया 56 का भोग

न्यूज़ सुनें

सीएम धामी ने गोवर्धन पर्व पर की गायों की पूजा

देहरादून। दून में गोवर्धन पूजा बुधवार को हषरेल्लास से मनाया गया। मंदिर में गोबर से बने गोवर्धन बनाकर पूजा की गयी। इस दौरान भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाकर अराधना की गयी। गौ सदनों में भी गोवंश की पूजा कर अन्न ग्रहण कराया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा पर सीएम आवास में गायों की पूजा कर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 इस मौके पर उन्होंने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि वे अपनी प्रकृति प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं। इस मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी भी मौजूद रही।

श्री श्याम सुन्दर मन्दिर पटेल नगर में नवीन श्री गोवर्धन जी की स्थापना विधिवत हवन पूजन  कर विराजमान किए गए। 56 भोग प्रसाद एवंअन्नकूट भंडारा गिरिराज को अर्पण कर भक्तों में वितरित किया गया। भजन गायकों तेजेन्द्र हरजाई, भूपेन्द्र चड्ढा, प्रेम भाटिया, चंद्र मोहन आनन्द, गौरव कोहली, गोविंद मोहन, ओम प्रकाश सूरी एवं इंदर मल्होत्रा ने गिरिराज धरण मैं तो तेरी शरण, श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहे, मैं तो गोवर्धन को जाऊ मेरे वीर नहीं माने मोरा मनुवा, श्याम तुझ से मिलने का सत्संग ही बहाना है, कई जन्मों से बुला रही हूं कोई तो रिश्ता जरूर होगा, आदि भजनों की प्रस्तुति दी। मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि गुरुवार को भैया दूज के शुभ दिन से प्रतिदिन सुबह पांच बजे कार्तिक मास की प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

इस अवसर पर मंदिर के प्रधान अवतार मुनियाल, मंत्री गोविंद मोहन, यशपाल मग्गो, राजू गोलानी, मनोज सूरी, मनोज नागी, विनोद कपूर, रूपेश सूरी,  योगेश भाटिया, पंकज चांदना, संजय मेहता, विनोद भाटिया, वीरेंद्र कपूर, मयंक साहनी, मोनिका सूरी, रेखा टुटेजा, सोनिया गोयल, किरण शर्मा, अलका अरोड़ा, गोपी गोगिया, रमा तनेजा, शशि कोहली, कमलेश सूरी, मधु गुप्ता, ऊषा जोली, ऊषा मल्होत्रा, बृजेश भाटिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *