हमें देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है : धामी

न्यूज़ सुनें
22वें स्थापना दिवस पर ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’ पुस्तिका का विमोचन
मुख्यमंत्री ने अपणि सरकार पोर्टल का भी किया लोकार्पण
 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि 22 वषोर्ं की यात्रा के बाद उत्तराखण्ड राज्य ने कई उपलब्धियां हासिल की है, लेकिन अभी हमारे समक्ष बहुत सी चुनौतियां हैं। इनका सफलतापूर्वक सामना करते हुए हमें देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी चुनौतियां का पता हैं, तथा अपनी शक्तियों पर भी हमें पूरा विास है। वे राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित सूचना विभाग के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विकास पुस्तिका ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’ व नियोजन विभाग की पुस्तिका अग्रगामी उत्तराखण्ड का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी आईटीडीए द्वारा विकसित नागरिक केंद्रित परियोजना अपणि सरकार पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन मोबाइल एप्प परिवहन विभाग व पंचायती राज विभाग की ई आफिस पण्राली का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि विभागों के द्वारा तैयार किये गये पोर्टल, एप इत्यादि मात्र औपचारिक बनकर न रहें, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इनसे आम आदमी कैसे लाभान्वित हो। सीएम धामी ने कहा कि जो भी आनलाइन व्यवस्थायें, पोर्टल एप्प आदि तैयार किये गये हैं इनका व्यापक लाभ आम जनता को सुलभता से उपलब्ध हो। सभी विभाग यह सुनिश्चित कर लें।
मीडिया को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया जहां एक ओर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और नीतियों को जनता के मध्य ले जाने का कार्य करती है, वहीं दूसरी ओर जनहित के मुद्दों और आम लोगों की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकषिर्त करती है। मीडिया द्वारा प्रदेश के विकास में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाये जाने की भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिये मंथन एवं चिंतन शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें आने वाले विचार एवं सुझाव राज्य की ग्रोथ रेट राजस्व वृद्धि आदि के साथ राज्य हित में हम क्या बेहतर कर सकते हैं, इसकी राह प्रशस्त भी होगी तथा हमारी बेस्ट प्रेक्टिस हमें देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने में सहायक होगी।
उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए देवभूमि को देश का अग्रणी राज्य बनाने का दृढ़ संकल्प लिया है और हमें पूर्ण विास है कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 तक हम इस संकल्प को पूर्ण करने में अवश्य सफल होंगे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, चंदन रामदास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद कल्पना सैनी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, राम सिंह कैड़ा, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, नियोजन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली के साथ ही अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने विभागीय कार्यकलापों की जानकारी दी तथा महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन ओहो रेडियो के संचालक आरजे काव्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *