जनता के साथ भाजपा नेताओं  ने सुनी पीएम के मन की बात

न्यूज़ सुनें
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा के सभी सांसदों और भाजपा के तमाम पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 94वें एपिसोड को बूथ स्तर पर जनता के साथ व्यापक पैमाने पर सुना।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सतपाल महाराज ने हिमाचल चुनाव प्रवास के चलते वहां स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम को सुना ।
देहरादून के नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पीए के छठ पूजा में सूर्य की उपासना के पारंपरिक अनुभव को विज्ञान से जोड़ने के प्रयासों के तहत सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने की अपील पर उत्तराखंड में भी अधिक तेजी से इस दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ  समेत लोगों ने हिस्सा लिया।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने अपने आवास में, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किच्छा विधानसभा के अंतर्गत पंतनगर में, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार ग्रामीण के चाँदपुर बूथ पर, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने देहरादून कैट की कांवली में, सांसद कल्पना सैनी ने रुड़की पश्चिम, नरेश बंसल ने हरिद्वार लालढांग, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने ऋषिकेश, सुबोध उनियाल ने मसूरी मंडल, गणोश जोशी ने मसूरी,  सौरभ बहुगुणा ने देहारादून करनपुर, चन्दन रामदास ने काशीपुर कुंडेरी, रेखा आर्य ने राजपुर अंबेडकर नगर में कार्यक्रम को सुना।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने देहरादून, करनपुर मंडल में, पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने नैनीताल कालाढूंगी,  खिलेन्द्र चौधरी काशीपुर शहर, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत भौर्याल कपकोट, शैलेंद्र बिष्ट कोटद्धार भावर,  नीरू देवी देहरादून ग्रामीण, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल देहरादून राजपुर, प्रदेश मंत्री मीना गंगोला गंगोलिहाट, आदित्य चौहान देहरादून कैेट, मीरा रतुड़ी श्यामपुर मंडल, हेमा जोशी बनवासा मण्डल, लीलावती राणा नानकमत्ता, गुरविन्दर चंडोक काशीपुर नगर मण्डल, विकास शर्मा रुद्रपुर उत्तरी मंडल, प्रदेश कार्यलय सचिव कौस्तुभानन्द जोशी प्रदेश मुख्यालय, प्रदेश मीडिया प्रभारी बलबीर रोड, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा नेहरू  कॉलोनी, राजेंद्र सिंह नेगी प्रदेश मुख्यालय समेत हजारों पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता विभिन्न बूथ स्तर के मन की बात कार्यक्रम में लोगों के साथ शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *