कहासुनी में राजमिस्त्री की चाकू से गोदकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार

न्यूज़ सुनें

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट क्षेत्र में मामूली कहासुनी में राजमिस्त्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
बीते रविवार को पूरन सिंह, निवासी ग्राम बुंगली, गंगोलीहाट ने थाना गंगोलीहाट में घटना की तहरीर दी थी। बताया कि रविवार देर सायं करीब 8:30 बजे उसका छोटा भाई गंगा सिंह पुत्र लछम सिंह मिस्त्री का कार्य कर, किशन सिंह की दुकान पर पहुंचा, जहां पर उनके ही गांव के रणजीत सिंह उर्फ रंचन सिंह पुत्र भगवान सिंह तथा पूरन सिंह पुत्र कल्याण सिंह ने उसके भाई को चाकू से वार कर जान से मार दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए ग्राम बुंगली से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पता चला कि आरोपित रणजीत सिंह व पूरन सिंह की मृतक गंगा सिंह के साथ मामूली कहासुनी हुई थी, जिस पर दोनों ने मिलकर चाकू से प्रहार कर गंगा सिंह की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *