कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हुआ सम्मान दिवस
देश के 527 और उत्तराखंड राज्य के 75 जाबाजों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा : धस्माना
देहरादून। भारत भूमि पर कब्जा करने के दुस्साहस का करारा जवाब देते हुए भारतीय सैन्य बलों के द्वारा आपरेशन विजय में शहीद हुए देश के जिसमें उत्तराखंड के जवान शामिल थे इन शहीदों के बलिदान को उत्तराखंड व देश की जनता हमेशा याद रखेगी। लेकिन उनकी स्मृतियों को हमेशा संजोकर उनसे हमेशा देश के लिए त्याग और बलिदान की प्रेरणा अवश्य ली जाएगी।
यह बात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग द्वारा कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित शहीद सैनिक परिजन सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कही।
धस्माना ने कहा कि हजारों पाकिस्तानी सैनिकों ने घुसपैठ कर भारतीय भूमि कारगिल पहाड़ियों पर कब्जा जमा लिया था। उन्होंने कहा कि सियाचिन ग्लेशियर की लाइफ लाइन एनएच 1 को किसी तरह काट कर उस पर नियंतण्रकरने के लिए, जिससे लद्दाख की ओर जाने वाली रसद को रोक कर सियाचिन पर पर कब्जा कर लिया जाए इस रणनीति के तहत पाकिस्तान ने यह दुस्साहस किया था, जिसका उसे मुंह तोड़ जवाब भारतीय सैन्य बलों ने दिया और 3 मई 1999 से 26 जुलाई 1999 तक चले इस युद्ध में विजय हासिल होने तक भारतीय सेना के 527 सैनिक शहीद व 1363 घायल हुए वहीं दुश्मन देश पाकिस्तान के 3000 सैनिक मारे गए थे व हजारों घायल हुए थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनको सबसे पहला कार्यक्रम देश के महान शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने का अवसर मिल रहा है और खुद एक सैनिक होने के नाते वे इसका महत्व समझ सकते हैं। कर्नल नेगी ने कहा कि आपरेशन विजय में शहीद हुए एक एक सैनिक के हम आभारी हैं और उनके बलिदान का ऋण हम आजीवन चुका नहीं सकते।
कार्यक्रम में एक दर्जन शहीद परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे, जिनको अंग वस्त्र व माला पहना कर उपहार दिए गए व प्रदेश कांग्रेस की ओर से सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जगदीश धीमान ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डाक्टर प्रदीप जोशी, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के मीडिया सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह, राजेंद्र शाह, पाषर्द अजरुन सोनकर, पाषर्द अभिषेक तिवारी, पूर्व पाषर्द राजेश पुंडीर, राजेश उनियाल, सावित्री थापा, पूर्व सैनिक विभाग के कर्नल मोहन सिंह रावत, गोपाल गड़िया, कुशल सिंह राणा, सहदेव शर्मा, अशोक नेगी, विपुल नौटियाल, गुल मोहम्मद, अनीस अंसारी, मदन कोहली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में शहीद नायक शिव चरण की धर्म पत्नी मंजू देवी, शहीद ताजिंग की सुपुत्री तेनजिंग डोल्मा, शहीद हवलदार जगत सिंह की धर्मपत्नी बुंद्रा देवी, शहीद हवलदार हरि सिंह की धर्मपत्नी हीरा देवी, शहीद नायक सुब्बा सिंह की धर्मपत्नी मुन्नी देवी, शहीद नायक दिलावर सिंह की धर्मपत्नी कमला देवी, शहीद राइफल मैंन रंजीत सिंह की धर्मपत्नी सरला देवी, शहीद विजय सिंह भंडारी की माता राम चंद्री देवी, शहीद नायक धर्म सिंह की धर्मपत्नी अनसुईया देवी, शहीद सिपाही राजेश गुरुंग की माता बसंती देवी, शहीद राइफल मैंन देवेंद्र सिंह की धर्मपत्नी शांति देवी, शहीद नायक लेख बहादुर की धर्मपत्नी नैना गुरुंग को सम्मानित किया गया।