महिला की संदिग्ध मौत,पुलिस कर रही मामले की जांच

रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली के जौरासी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को दफनाने से पहले अपने कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम हुस्नजहा (22) है। महिला का विवाह गांव में ही युवक से करीब एक साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला के गले पर निशान है तथा मुंह से खून आया हुआ था।

घटना गुरुवार देर से शाम की बताई जा रही है। मौत के बाद परिवार के लोग शव दफनाने के तैयारी कर रहे थे। इस बीच पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने भव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों को कहना था की देर शाम तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई थी।

परिवार के लोगों को कहना था कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। महिला के गले पर निशान होने की बात किसी ने पुलिस को बताई थी। पुलिस इस सारे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *