मानसून की बारिश ने खोली नगर निगम की तैयारियों की पोल

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में मानसून की पहली बारिश ने नगर पालिका और प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। बारिश से बार्लोगंज का मुख्य बाजार जलमग्न हो गया और पानी की निकासी ना होने के कारण दुकानों में पानी घुस गया। जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

वहीं मुख्य मार्ग में भारी मात्रा में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं उत्तराखंड में बारिश ने 20 जून को दस्तक दे दी है। जिसके बाद से प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में बारिश कहर बनकर टूट रही है।

मसूरी वासियों का आरोप है कि जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी सुध लेने को नगर पालिका प्रशासन लेने को तैयार नही है।

इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अभियंता तनवीर माहवाह ने बताया कि मसूरी बर्लोगंज में हुए जलभराव की जांच की जा रही है। बंद नालों को खोलने के लिए तत्काल कर्मचारियों को भेजा गया है और जिन लोगों के द्वारा नालों में मलबा डालकर बंद कर दिया गया। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन ठेकेदारों की भी सूची तैयार की जा रही है, जिनके द्वारा सड़क किनारे मलबे को डाला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *