मैक्स दुर्घटना में एक की मौत, 13 घायल

न्यूज़ सुनें

नारायणबगड़। नलगांव-कफोली-बमियाला निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर मैक्स दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नलगांव-कफोली-बमियाला निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिर गया। इसमें 14 लोग घायल हो गए। एक घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि सभी लोग अंत्येष्टि से गांव लौट रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया।

शुक्रवार को कफोली गांव में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए कफोली और गंडीक के लोग नलगांव घाट पर आए हुए थे। अंतिम संस्कार करने के बाद कुछ लोग मैक्स टैक्सी से वापस गांव लौट रहे थे कि रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत 14 लोग सवार थे जो कि घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले जाया गया।

बताया जाता है कि इनमें एक घायल रघुवीर सिंह (60) पुत्र गबर सिंह ग्राम कफोली की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। अस्पताल के एमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा विवेक नौटियाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दिनेश सिंह (45) पुत्र बाग सिंह (गंडीक), जयवीर सिंह(49) पुत्र रूप सिंह (कफोली) को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

अन्य घायलों में बलवीर सिंह (30), धमेर्ंद्र सिंह (35), उमेद सिंह (62), राजेंद्र सिंह (50) सभी गंडीक गांव और दयाल सिंह (65), मनवीर सिंह (51), रघुवीर सिंह (58), सचिन (24), चालक कुलदीप (58), दिव्या गुसाईं (18) सभी कफोली गांव और प्रवीन खत्री (34) नारायणबगड़ का उपचार कर्णप्रयाग में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *