पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव

न्यूज़ सुनें

किच्छा। शनिवार सुबह युवक व युवती के शव आम के पेड़ से लटके मिले मिलने से सनसनी फैल गई।जिंसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पूरी जानकारी जुटा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
जंानकारी के अनुसार किच्छा उधम सिंह नगर पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम शहदौरा में दोनों प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक और युवती दोनों विवाहित हैं और दोनों का एक एक बेटा है। युवती की शादी किच्छा जबकि युवक की शादी पीलीभीत में हुई थी। लड़की इन दिनों अपने मायके हुई थी।युवक और युवती बीती रात लगभग 1रू30 बजे अपने घर से लापता हो गए। प्रेमी ने लड़की के भाई को फोन किया था।

लड़के ने प्रेमिका के भाई से फोन पर कहा कि हम दोनों बहुत दूर जा रहे हैं। लड़की के परिजन सारी रात परेशान रहे। सुबह पता चला कि दो शव पेड़ ले लटके हुए हैं। इस खबर ने परिजनों के पैरों तले जमीन खिसका दी। पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 6रू30 बजे उन्हें ग्रामीणों ने फोन पर घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले की पूरी तरह से पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *