पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

न्यूज़ सुनें

रुद्रपुर।  सम्पत्ति विवाद को लेकर पत्नी से आये दिन होने वाले झगड़े से तंग आकर एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम बल्ली थाना शीशगढ़ बरेली निवासी 25 वर्षीय ज्ञान प्रकाश पुत्र रामस्वरूप यहां लोकविहार कालोनी में परिवार के साथ किरायेदार के रूप में रहता था। सम्पत्ति विवाद को लेकर उसका पत्नी अनीता से आये दिन झगड़ा होता रहता था। अनीता बच्चों सहित 19 मार्च को अपने मायके ग्राम मल्लपुर थाना भोजीपुरा बरेली गई थी। उसकी गैर मौजूदगी में एक अन्य महिला ज्ञान प्रकाश के साथ उसके घर रह रही थी।

गत दोपहर ज्ञान प्रकाश ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों से आवश्यक जानकारी लेने के बाद शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की माता ने बताया कि उसके पुत्र ज्ञानप्रकाश ने करीब 10 वर्ष पूर्व अनीता से प्रेम विवाह किया था।

अनीता की यह पांचवीं शादी थी। अब उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। अनीता का हमेशा पुत्र ज्ञानप्रकाश से सम्पत्ति को लेकर विवाद चलता रहता था। जिस कारण दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। उसने बताया कि पुत्र ज्ञानप्रकाश के पूर्व से शादीशुदा एक अन्य महिला से भी सम्बां थे वह महिला भी यहां पर ही रहती थी। लेकिन घटना के बाद वह घर से भाग गई।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो जायेगा। क्षर ज्ञानप्रकाश की मौत को लेकर क्षेत्र में कई चर्चाऐं जोरों पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *