त्रिदिवसीय गजा महोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि सीएम धामी ने किया शुभारंभ
नरेंद्रनगर। गजा नगर के अटल उत्कृष्ट इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में पहली बार आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय गजा महोत्सव का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सूबे के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया।गजा में स्थित घंटाकर्ण मंदिर में मुख्यमंत्री धामी ने पूजा-अर्चना की और चौराहे पर निर्मिंत राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे महोत्सवों के द्वारा क्षेत्रीय देवता को पूजा जाता है, ताकि आस-पास के गांवों के रक्षक के रूप में उनकी कृपा सदैव बनी रहे।

कहा कि इस तरह के महोत्सव समृद्ध संस्कृति और परम्पराओं को आगे बढ़ाने में अद्वितीय सहयोग प्रदान करते हैं। कहा कि यहां से हरिद्वार और हिमालय के उतुंग पर्वत श्रृंखलाओं के दर्शन कर व्यक्ति अभिभूत हो उठता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का वर्ष 2047 तक विकसित भारत संकल्प का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब प्रदेश की ग्राम पंचायतें, न्याय पंचायतें व जनपद के विकासखंड चौमुखी विकास के पद पर अग्रसर होंगे।
राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के लिए प्रयासरत है और उत्तराखंड को हिन्दुस्तान का सबसे श्रेष्ठ राज्य बनने से कोई नहीं रोक सकता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए रखे गये 15 सूत्रीय मांगों पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक कार्यवाही कर घोषणाओं में शामिल करने की बात कही।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा उदय रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रशासक नरेन्द्रनगर राजेन्द्र भण्डारी, शिवानी बिष्ट, नगरपालिका परिषद् अध्यक्ष चम्बा शोभनी धनोला मौजूद रहे।