रेड लाइट क्षेत्र में वाहनों की गति पर नियंतण्रकरने की मांग
रायवाला। कोतवाली रायवाला के समीप रेड लाइट पर सुबह दर्दनाक सडक हादसा हो गया। सड़क हादसे में सिंचाई विभाग में कार्यरत कर्मचारी राम सिंह नेगी (58) वर्ष की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब साढे दस बजे गौहरी माफी निवासी राम सिंह नेगी अपनी डय़ूटी के कार्य से स्कूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह रेड लाइट आफ होने पर सडक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार एक टेम्पो ट्रेवलर ने रेड लाइट पर रुकने की बजाय उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि राम सिंह नेगी सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए आगे आए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। कोतवाल आरएस खोलिया ने बताया कि हादसे में शामिल टेम्पो ट्रेवलर और उसके चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल पर जाम की स्थिति बनने और लगातार बढते हादसों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से रेड लाइट क्षेत्र में वाहनों की गति पर नियंतण्रऔर यातायात व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की मांग की।