राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों का हो उत्तराखंड: कांग्रेस

कांग्रेस ने राज्य निर्माण स्थापना के रजत जयंती समारोह की अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की शुरूआत
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस की ओर से  राज्य निर्माण स्थापना के पच्चीस वर्ष रजत जयंती समारोह की शुरुआत राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस शासन में सर्वागीण विकास हुआ। हमने भविष्य में विकास का खाका तैयार किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस राज्य निर्माण की स्थापना दिवस रजत जयंती मना रही है, जिसके लिए प्रदेशवासियों को बधाई। पच्चीस वर्ष के युवा राज्य में काफी विकास कार्य हुए हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश के विकास में युवा राज्य के लिए भविष्य की मजबूत नींव रखी जानी चाहिए, जिसका खाका तैयार कर सतत विकास को अमली जामा पहनाया जाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलनकारियों ने लंबे संघर्ष के बाद पाया। जिसमें हमारे आंदोलनकारी साथी, माताएं, बहनें शहीद हुए उनके सपनों के राज्य की परिकल्पना साकार होनी चाहिए। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि राज्य निर्माण की मूलभावना स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार पलायन थे। सतीश धोलाखंडी एवं जयदीप सकलानी ने जन गीत गाकर आंदोलन के दौर की याद दिला कर माहौल बनाया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, संजय शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल शाह, विजय प्रताप मल्ल, आशीष उनियाल, विजयेश नवानी, महेश जोशी, विपुल नौटियाल, मोहन खत्री, राम लाल खंडूरी, हरिकृष्ण भट्ट, अंबुज शर्मा  आदि ने शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *