स्व. अटल के प्रधानमंत्रितत्व काल में हुए अभूतपूर्व कार्य: धामी

न्यूज़ सुनें

भाजयुमो ने शुरू की अटल भाषण प्रतियोगिता
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में अनेक नये आयाम स्थापित हुए। स्व. वाजपेयी द्वारा शुरू किये गये कार्य आज नये भारत की मजबूत नींव का निर्माण कर रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित अटल भाषण प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कही।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को एक उत्सव के रूप में मनाने निणर्य लेकर भाजयुमो ने सराहनीय प्रयास किया है। ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को स्वर्गीय अटल के जीवन और कृतित्व से प्रेरणा मिलेगी। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में उत्तराखंड का निर्माण समेत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान, अंतरिक्ष एवं परमाणु शक्ति के क्षेत्र में अनेक अभूतपूर्व कार्य हुए।

स्व. वाजपेयी की प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कर्मशील नेतृत्व में भारत की एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार स्व. वाजेपयी के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार के विकल्प रहित संकल्प को साकार करने में अपना योगदान प्रदान करेगा। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया। इस अवसर मेयर सुनील उनियाल गामा, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपायक्ष नेहा जोशी, भाजयुमो के प्रभारी शैलेन्द्र बिष्ट, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, शुभम सिमल्टी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *