सतपुली झील का निर्माण अर्थव्यवस्था में साबित होगी वरदान: धामी

56 करोड़ की लागत से होगा सतपुली झील का निर्माण सीएम ने 172 करोड़ 65 लाख की 24 योजनाओं का किया लोकार्पण

कोटद्वार/सतपुली। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान गुरूवार को पूर्वी नयार नदी में बनने वाली बहुउद्देशीय सतपुली झील का शिलान्यास सहित लगभग 172 करोड़ 65 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लिए 6 घोषणाएं की जबकि 4 अन्य घोषणाओं को परीक्षण के उपरांत स्वी.ति की बात कही। मुख्यमंत्री धामी जिले के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत सतपुली पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से बिलखेत हेलीपेड पहुंचे। यहाँ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अंथवाल, विधायक लैन्सडौन मंहत दिलीप रावत विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, ब्लॉक द्वारीखाल के प्रशासक महेन्द्र राणा, प्रशासक कल्जीखाल बीना राणा, प्रशासक पोखड़ा प्रीति देवी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेर सिंह सहित जनता ने उनका स्वागत किया।

हेलीपेड से मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान सतपुली पहुंचकर 123 करोड़ 53 लाख की 4 योजनाओं का शिलान्यास व 49 करोड़ 12 लाख की 20 योजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमे 56 करोड़ की लागत से बनने जा रही सतपुली झील का शिलान्यास मुख्यतया शामिल है।

इस मौके पर उन्होंने विकासखण्ड बीरोंखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज भरोली खाल व बीरोंखाल में नवीन भवन निर्माण, विकासखण्ड एकेर व कल्जीखाल के मध्य नयार पाटीसैण व असवालस्यूँ के मध्य पश्चिमी नयार नदी के ऊपर मोटर पुल, विकासखण्ड एकेर मुख्यालय में मिनी स्टेडियम, रवांसा नदी के ऊपर निर्मिंत पीपलडोंगा पुल से 500 मीटर ऊपर की ओर बैराज का निर्माण, ताड़केर महादेव में पुलिस चौकी की स्थापना की घोषणा की।

इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए  सीएम ने कहा आज लगभग 172 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। यह योजनाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। सतपुली झील का निर्माण पूरा होने से यह क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था के लिए वरदान साबित होंगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की भूमि से कहा था कि 21वीं सदी का यह तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा और इस कार्य की शुरुआत हो चुकी है। आज जिस झील का शिलान्यास किया गया है उसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी होगा। प्रदेश में सड़क, हवाई कनेक्टिविटी के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास किया जा रहा है। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में वृहद स्तर पर निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पलायन जैसी वृहद समस्या को जड़ से समाप्त करने की दिशा में निरंतरता से कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय उद्योगों में भी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति हर क्षेत्र में क्रांति ला रही है। मातृशक्ति द्वारा तैयार उत्पाद आज बड़ी-बड़ी कंपनियों को भी फेल कर रहे हैं, जिनकी डिमांड विदेशों तक होने लगी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सांस्.तिक मूल्यों को संरक्षित करने के लिए भी हम संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में 5000 एकड़ से अधिक भूमि लैंड जिहाद से मुक्त करवाई गई है। थूक जिहाद पर भी हमने कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि 2025 के जनवरी माह में हम प्रदेश में यूसीसी को लागू करने जा रहे है। बहुत जल्द हम राज्य की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सख्त भू कानून लाने वाले हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल की विकास पुस्तिका का विमोचन किया।  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्र में विकास योजनाओं की स्वी.ति के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि देवभूमि उत्तराखंड विकास के मामले में देश में प्रथम बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवत, एएसपी चन्द्रमोहन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कोटद्वार वीरेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत, एसडीएम नूपुर वर्मा, अनिल चन्याल, शालिनी मौर्या सहित, ब्लॉक प्रशासक एकेर नीरज पांथरी व जयहरीखाल दीपक भण्डारी, संचालक शैलेन्द्र दर्शन, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेन्द्र राणा, जगमोहन सिंह रावत, वेद प्रकाश वर्मा, निर्वतमान पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, राकेश गौड़, गंगा खतंवाल, गणोश रावत, प्रवेश पांथरी, रेनु घिंडियाल, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *