थराली आपदा पर सीएम धामी ने दु:ख जताया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने के कारण मलबे में दबने से एक युवती के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर उनके सुरक्षित व सकुशल होने की कामना की है।

इस बीच मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गई हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने थराली आपदा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दुख जताया है

जनप्रतिनिधियों से भी सीएम धामी ने ली जानकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के जनप्रतिनिधियों से टेलीफोन पर वार्ता कर बादल फटने सेहुए नुकसान की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने आपदा पर गहरा दु:ख जताते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से राहत और बचाव कार्यों में जिला प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया है।

इसके साथ उन्होंने स्थानीय विधायक से वार्ता कर उनसे मौके पर रहकर राहत एवं बचाव कायरे का भौतिक निरीक्षण करने की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *