उक्रांद का पौडी जिला सम्मेलन सम्पन्न
श्रीनगर। उत्तराखंड क्रांति दल ने पौड़ी जिले की कमान अजरुन नेगी को सौंपी है। रविवार को अदिनि वेडिंग प्वाइंट में आयोजित उक्रांद पौड़ी जिले का सम्मेलन में कई महत्पूर्ण प्रस्ताव पास किए गये।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों से पूर्व दल को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान में तेजी लाने व आमजन तक दल की धारणा को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। वहीं सम्मेलन में अजरुन नेगी को जिलाध्यक्ष, देवेश डोभाल को कार्यकारी अध्यक्ष, जिला संगठन मंत्री बलवंत गुसांई, जिला महामंत्री लोकेश बहुगुणा, जिला प्रवक्ता अंकित रावत को सर्वसम्मति से चुना गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजरुन नेगी ने ब्लॉक स्तर पर हुई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गौरव चंदोला को पौड़ी ब्लॉक अध्यक्ष, कलजीखाल ब्लॉक अध्यक्ष र¨वद्र सिंह, कोट ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बेलवाल, खिसरू ब्लॉक अध्यक्ष भगवान गुसांई, पाबौ ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रमोहन रतूड़ी, पोखड़ा ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश नवानी, बींरोखाल ब्लॉक अध्यक्ष पंकज बंदूणी, द्वारिखाल ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह रावत को जिम्मेदारी सौंपी।
इस दौरान पौड़ी जिलाध्यक्ष अजरुन नेगी ने कहा कि उक्रांद विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नई नीति के साथ आगे बढ़ रही है। बताया कि क्षेत्रीय दल होने के नाते पहाड़ की अस्मिता, जल जंगल, जमीन और हिमालय की सुरक्षा को लेकर यूकेडी लगातार मुखर रही है।
बताया कि दल के वृहद स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान में युवा, महिलाएं शामिल हो रहे हैं, नेगी ने राष्ट्रीय पार्टयिों को उत्तराखंड में विनाश का द्योतक बताया। कहा कि विस चुनाव में दल मजबूती से कई सीटों पर परचम लहराएगा।
पौड़ी जिले की नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी प्रताप सिंह कुंवर, केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठेत, केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। मौके पर जिले के सभी ब्लॉकों से कार्यकर्ता मौजूद रहे।