आरोपी भाजपा पाषर्द अमित बिष्ट हिरासत में
हल्द्वानी। जजफार्म क्षेत्र में देर रात हुए एक सनसनीखेज गोलीकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आरोप है कि बीजेपी समर्थित निगम पाषर्द अमित बिष्ट ने जज फार्म निवासी युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि नितिन लोहनी पुत्र कैलाश चंद्र लोहनी अपने दोस्त कमल भंडारी के साथ गौलापार गया था और शाम करीब साढ़े पांच बजे स्कूटी से दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान जज फार्म के पास पाषर्द अमित बिष्ट ने नितिन लोहनी को गोली मार दी।
गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार नितिन के पिता पेशे से पुरोहित हैं।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी पाषर्द अमित बिष्ट का पहले भी विवादों से नाता रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी निगम पाषर्द अमित बिष्ट को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
