विकास को मिली गढ़वाल सह संयोजक की जिम्मेदारी

न्यूज़ सुनें

रुद्रप्रयाग। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति पर भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। नए पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। साथ ही कहा कि नए पदाधिकारी संगठन को और मजबूती प्रदान करने में सहयोग देंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर रुद्रप्रयाग जिले में सविता भंडारी को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रदीप राणा को भाजयुमो का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। गजेंद्र चौधरी को किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं अब तक रुद्रप्रयाग जिले में भाजयुमों का जिलाध्यक्ष पद पर तैनात विकास डिमरी को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
विकास डिमरी को भाजयुमो का गढ़वाल सह संयोजक बनाया गया है। इधर, भाजपा में नए जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारियों ने प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। कहा कि वह निष्ठा और ईमानदारी से संगठन की मजबूती पर ध्यान देंगे। वहीं जिले में भाजपा विधायक भरत चौधरी, शैलारानी रावत, जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिपंअ अमरदेई शाह सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *