योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : धामी

न्यूज़ सुनें

भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोले सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जब तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक नही पहुंच जाता तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे, आराम से नहीं बैठेंगे। वे बुधवार को जीएमएस रोड स्थित फार्म हाउस में भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की इस बैठक में महाजनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक विषयों, मन की बात, बूथ सशक्तिकरण अभियान सहित अन्य विषयों पर किये गये गहन मंथन से जो ’प्रेरणा रूपी अमृत’ निकलेगा वह निश्चित रूप से प्रदेश भाजपा के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।  अभियान द्वारा विभिन्न समुदायों के साथ ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग, युवा वर्ग तथा महिलाओं के बीच जाना होगा और बदलते हुए भारत की उभरती तस्वीर को आमजन के समक्ष रखते हुए उन्हें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देनी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में पिछले नौ सालों में देश के हर वर्ग का कल्याण हुआ है। आजादी के बाद के वषोर्ं की तुलना में पिछले नौ वषोर्ं के दौरान विकास के सभी मापदंडों के आधार पर हम कह सकते हैं, हमारे देश ने हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है,जिसका लोहा आज संपूर्ण वि मान रहा है। वर्ष 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री श्री मोदी पर अपना भरोसा जताया था, और आज जनता के इसी भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वषोर्ं की अवधि में देश की समृद्धि रूपी रेल गाड़ी को विकास रूपी पटरियों पर तेजी से दौड़ाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नौ सालों में केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक, नि:शुल्क खाद्यान्न से लेकर निशुल्क इलाज तक, किसानों के विकास से लेकर गरीबों के आवास तक, सेना के आधुनिकीकरण से लेकर सीमाओं की सुरक्षा तक, प्रत्येक नागरिक को वैक्सीन पहुंचाने से लेकर हथियार और मोबाइल उत्पादन तक हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये गए हैं। शिक्षा का बजट तीन गुना बढ़ाना और एक सुविचारित राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पाठय़क्रम लाना उनकी शिक्षित समाज- मजबूत भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में 2014 से पहले के भारत और आज के भारत के विकास का अन्तर स्पष्ट दिखाई देता है। 2014 से पूर्व देश में स्वास्थ्य सेवाएं स्वयं बीमार थी, लेकिन आज स्वास्थ्य सेवाओं का जिस तरह विस्तार हुआ है, वह विपक्ष के राज में संभव नहीं था। 2014 से पूर्व की सड़कों की खस्ता हालत किसी से छिपी नहीं हैं, आज देश में प्रतिदिन 38 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। आज देश का सांस्कृतिक वैभव पुन: वापस लौट रहा है, जबकि 2014 से पहले भारत एक पिछलग्गू राष्ट्र की श्रेणी में पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *