वाहन हादसे में तीन मौत 10 घायल

कोटद्वार। शुक्रवार देर रात को हुए दर्दनाक हादसे जहां तीन बरातियों की दुर्घटना में मौत हो गयी वही 10 अन्य घायल हुए है।

घटना में लैंसडौन तहसील क्षेत्र में बरातियों से भरी जीप 200 फुट गहरी खाई में गिरी दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में चालक समेत कुल 15 लोग सवार बताये जा रहे है।

राजस्व उपनिरीक्षक रंजन बिष्ट और रजिस्ट्रार कानूनगो जयक्रष्ट भट्ट ने जानकारी दी कि गुनियाल गांव निवासी रोहित गुसाई की शुक्रवार को शादी थी।

बसड़ा गांव से शाम को दुल्हन की विदाई हुई। इसी दौरान बरातियों से भरी मैक्स जीप सिसल्डी-सिलवाड़ मोटर मार्ग पर नौगांव के पास खाई में जा गिरी। सूचना पर लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को निकालने में स्थानीय छात्रों ने भी सहयोग किया।

हादसे में तीन बरातियों मुकेश सिंह (35) निवासी गुनियाल, दुल्हे की मौसेरी बहन नूतन (35), धीरज सिंह (65) निवासी गुनियाल की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। वाहन में सवार दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण व लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने अस्पताल पहुंच समुचित उपचार के निर्देश चिकित्सकों को दिए। घायलों ने जानकारी दी कि वाहन चालक शार्टकट रास्ते से गांव लौट रहा था कच्ची सड़क के कारण हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *