देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दिव्य त्रिवेणी संगम पर सपरिवार स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा, यमुना और सरस्वती के पूजन के साथ सभी देवों का आह्वान कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ का पर्व केवल आध्यात्मिक चेतना का ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और वि बंधुत्व का प्रतीक है। वि का यह महान पर्व सदियों से मानवता, समरसता व नैतिक मूल्यों की प्रेरणा देकर वि कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहा है।
सीएम ने प्रयागराज महाकुंभ में अपनी माता को स्नान कराना अपने जीवन का अमूल्य व भावुक क्षण बताते हुए कहा कि वेदों, शास्त्रों और पुराणों में उल्लिखित है कि कोई भी जीव अपनी माता के ऋण से ऋण नहीं हो सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिव्य अवसर पर उन्हें यह भी अनुभूति हुई है कि मां केवल जन्मदात्री ही नहीं बल्कि सजीव तीर्थ के समान है। उनकी सेवा और सम्मान से जीवन में सभी पुण्य फलीभूत होते हैं। उन्होंने कहा कि यह भावपूर्ण क्षण उनके लिए सनातन संस्ति परंपरा और मातृ भक्ति का सजीव स्वरूप प्रस्तुत करने वाला है।