देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायकों से कहा है कि वे प्रदेशके विभिन्न क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों का खुद दौरा करें और जरूरतमंदों तक समय से मदद पहुँचाने में सहयोग करें। रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक सहदेव पुंडीर, खजान दास, सुरेश चौहान, भरत चौधरी, संजय डोभाल, अनिल नौटियाल, प्रीतम पंवार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों कीविभिन्न विकासपरक मांगों एवं स्थानीय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों के शीघ्र समाधान हेतु सम्बन्धित विभागों को आवश्यकनिर्देश देने का आासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्यजनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से समस्याओं का समाधान और विकास कार्य और अधिकप्रभावी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित सभी परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी और राहत-पुनर्वास कार्यों की गति तेज कीजाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में सड़कसंपर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, पर्यटन, पेयजल एवं ऊर्जा जैसे बुनियादी ढांचे को सुढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का संतुलित और सवार्ंगीण विकास तभी संभव है जब जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं को निकटता से सरकार तक पहुंचाएं और सभी मिलकर प्रदेश की प्रगति में भागीदारी सुनिश्चित करें।