दशहरे की तैयारियां जोरों पर,परेड मैदान में जलेगा 121 फीट का रावण

देहरादून। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में दशहरा पर्व की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। क्योंकि दशहरा पर्व आने में महज दो दिन का ही वक्त बचा है।

देहरादून के परेड ग्राउंड में इस साल 121 फीट लंबा रावण का पुतला लगा दिया गया है। साथ ही 70 और 60 फीट का कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला लगाया जा रहा है। देहरादून में हर साल बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा मेला का आयोजन किया जाता है। ऐसे में इस साल भी परेड ग्राउंड को भव्य रूप से दशहरा मेला के लिए तैयार किया जा रहा है।

मुख्य रूप से रावण कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला लगाने के साथ ही रावण की लंका भी तैयार की जा रही है। दशहरा पर्व पर लंका दहन के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा।

परेड ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी तमाम इंतेजामत किया जा रहे हैं। हर साल दशहरा मेला के दौरान परेड ग्राउंड में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। कई बार अव्यवस्थाएं भी होती हैं, जिसके चलते लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चारों तरफ बैरिकेड लगाए गए हैं।

आतिशबाजी के लिए एक अलग ही जगह चिन्हित की जाती है, जिसके चारों तरफ बैरिकेड लगाया जाता है। ताकि लोग वहां न पहुंच पाए। फिलहाल, परेड ग्राउंड में रावण का पुतला लगा दिया गया है और लंका का स्ट्रक्चर भी आधा तैयार कर लिया गया है। ऐसी 2 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन से एक दिन पहले यानी 1 अक्टूबर को परेड ग्राउंड में सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *